पंजाब: आप विधायक ने कहा- जाखड़ के बयान से एससी समाज को गहरी चोट पहुंची, लुधियाना में प्रदर्शन, बटाला में पुतला फूंका
बटाला में एससी भाईचारे ने सुनील जाखड़ का पुतला एसएसपी कार्यालय के सामने जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। इसकी अगुवाई रविदासिया सिख वेलफेयर सोसाइटी पंजाब की बटाला इकाई ने की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की आम आदमी पार्टी (आप) ने सख्त निंदा की है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि सुनील जाखड़ का बयान अनुसूचित जाति समाज के प्रति कांग्रेस पार्टी की सोच को दर्शाता है।
बुधराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की सोच ही अनुसूचित जाति विरोधी है। सुनील जाखड़ के बयान के बाद अब यह खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस ने हमेशा से अनुसूचित जाति के नाम का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुनील जाखड़ के बयान पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अभी तक चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ के बयान से सिर्फ पंजाब ही नहीं पूरे देश के अनुसूचित जाति समाज के स्वाभिमान को गहरी चोट पहुंची है।
लुधियाना में सड़कों पर उतरे अनुसूचित जाति के लोग
सुनील जाखड़ द्वारा एक साक्षातकार में एससी समुदाय के खिलाफ बोले गए अपशब्द के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। जहां विपक्षी सुनील जाखड़ पर तंज कस रहे है, वहीं उनका कांग्रेस में भी विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को एससी समुदाय की तरफ से सुनील जाखड़ के खिलाफ डीसी दफ्तर और बस्ती जोधेवाल चौक पर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुनील जाखड़ से माफी मांगने को कहा। कांग्रेस अध्यक्ष से उन्हें कांग्रेस से बाहर करने की भी मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अश्विनी सहोता और ओपी द्रविड़ ने बताया कि एक तरफ तो कांग्रेस एससी समाज के व्यक्ति को सीएम बनाने के बाद दोबारा सीएम चेहरा घोषित कर वाहवाही लूटने की कोशिश करती है। दूसरी तरफ उसी एससी समाज के व्यक्ति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिक्कत है। उन्होंने कहा कि ऐसा नेता एससी समाज के लोगों को दबाने की कोशिश में रहते हैं।
बटाला में एससी समुदाय ने फूंका पुतला
बटाला में एससी भाईचारे ने सुनील जाखड़ का पुतला एसएसपी कार्यालय के सामने जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। इसकी अगुवाई रविदासिया सिख वेलफेयर सोसाइटी पंजाब की बटाला इकाई ने की। इस संगठन के सदस्यों का कहना है कि सुनील जाखड़ ने एक चैनल पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जो अपमानजनक शब्द कहे उससे समुदाय को ठेस पहुंची हैं।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि जाखड़ के बयान से अनुसूचित जाति के प्रति उनकी मानसिकता झलकती है। जाखड़ के खिलाफ जमकर नारोबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने सुनील जाखड़ के खिलाफ एसएसी/एसटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए बटाला पुलिस प्रमुख को शिकायत भी दी। जिला प्रधान एससी विंग (शिअद) पलविंदर सिंह, सुलखन सिंह सोनू, डॉ. अशोक कुमार, विजय थापर, वजिंदर विक्की कश्यप ने बताया कि जाखड़ की अनुसूचित जाति विरोधी सोच सामने आ गई है। समाज इसकी निंदा करता है और मांग करता है कि कांग्रेस सुनील जाखड़ को बाहर का रास्ता दिखाए।