फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demonstration will be held across the state on 25th

Chandigarh News: मणिपुर घटना पर मजदूर संगठनों में रोष, 25 को प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन

Mon, 24 Jul 2023 07:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
demonstration will be held across the state on 25th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मणिपुर की घटना को लेकर मजदूर संगठनों में रोष है। सीटू , किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन ने महिलाओं के साथ की गई बर्बरता पर विरोध जाहिर किया है। वहीं, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने एलान किया है कि 25 जुलाई को प्रदेशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में कर्मचारी भी शामिल होंगे। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सीटू राज्य अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव जयभगवान उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह व राज्य महासचिव सुमित, खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह, महासचिव प्रेम चंद ने आरोप लगाया गया कि पिछले दो महीने से मणिपुर में जिस भयंकर बर्बादी के दौर से गुजर रहा है उसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिम्मेदार है। वहां की हिंसा में दो सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, हजारों की संख्या में बेघर होकर शरणार्थी हो गए और हाल में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने जैसी विडियो सामने आने से देश की तमाम महिलाऐं और आम जनता में अभूतपूर्व विक्षोभ व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed