{"_id":"60492f868ebc3ee651744fd0","slug":"demonstration-of-students-to-issue-degrees-stopped-at-p-u-chandigarh-news-pkl4067211179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में रोकी गईं डिग्रियां जारी करने के लिए छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में रोकी गईं डिग्रियां जारी करने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में आए दिन किसी न किसी मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि एससी-एसटी के विद्यार्थियों की रोकी गईं डिग्रियां जारी की जाएं। काफी देर तक छात्र नारेबाजी करते रहे। आखिर में परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण पहुंचे और उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया, तब छात्र शांत हुए।
पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन और एसएफएस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब के कॉलेजों में पढ़ रहे एससी-एसटी के विद्यार्थियों की डिग्रियां रोक दी गईं। कहा जा रहा है कि उनकी डिग्रियों के लिए रकम जमा नहीं की गई जबकि छात्रों की छात्रवृत्ति समय-समय पर आई और वह रकम पंजाब सरकार को गई। पीयू के कई विद्यार्थियों को भी डिग्रियां आदि न मिलने के कारण उनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। कई बार यह मांग की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। छात्रों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ा है। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन किया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हुई। उसके बाद परीक्षा नियंत्रक पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया। उसके बाद प्रदर्शन शांत हो गया।