फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to reinstate workers removed from tubewell

Chandigarh News: ट्यूबवेल से निकाले कर्मचारियों को दोबारा रखने की मांग

Wed, 06 Aug 2025 07:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to reinstate workers removed from tubewell
फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले सेक्टर-17 के नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-17 के नगर निगम के सामने बुधवार को एमसीसी पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के विरोध में धरना दिया गया है। यह धरना फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के बैनर तले हुआ। नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग में 10-12 वर्षों से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। उनके समर्थन में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कटोच, उप प्रधान हरकेश चंद, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, तोपलान, नसीब सिंह, तरुण जैसवाल, हरपाल सिंह की अध्यक्षता में गठित प्रधानगी मंडल ने की।
धरने में बिजली, पानी, रोड, बागवानी, सड़क, इलेक्टि्रकल, समाज कल्याण, एमसी मनीमाजरा, परिवहन, महिला व बाल विकास, सॉलिड वेस्ट, कजौली वाटर वर्क्स समेत तमाम प्रशासन और नगर निगम के अलग अलग विभागों के कर्मचारी शामिल थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

धरने को फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, संयुक्त सचिव एमएम सुब्रमण्यम, बिहारी लाल, एम राजेंद्रन, रणजीत सिंह, राम दुलार, हरपाल सिंह, प्रेमपाल ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की निंदा की। कर्मचारी नेताओं ने निकाले कर्मचारियों तुरंत नौकरी पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की समय पर वेतन देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पे फिक्स कर एरिअर का भुगतान करने, बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम खत्म करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को दो-दो, तीन-तीन महीनों से रुके वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगें भी लंबे समय से पेंडिंग हैं। इस पर प्रशासन और नगर निगम गौर नहीं कर रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में रोष है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो फेडरेशन अगले हफ्ते ही अपनी विस्तारित मीटिंग कर संघर्ष तेज करने का एलान करेगा। धरने के दौरान अतिरिक्त कमिश्नर सुमित सिहाग ने आकर मांगों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed