फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to open sealed report against police officers who involved in drug business

Punjab: नशे के कारोबार में फंसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सीलबंद रिपोर्ट खोलने की मांग, HC ने जारी किया नोटिस

Sat, 28 Jan 2023 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Jan 2023 12:38 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है और मजीठिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक मामले में जो भी कार्रवाई की गई है, उसकी जानकारी स्टेटस रिपोर्ट के जरिये दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Demand to open sealed report against police officers who involved in drug business
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हजारों करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट मामले में फंसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच की सीलबंद रिपोर्ट खोलने की मांग को लेकर दायर अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांग लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को करीब दो घंटे चली सुनवाई के दौरान बेंच को इस केस की पूरी जानकारी दी गई। बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़ी रिपोर्ट्स जो हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (जुडिशियल) के पास सील बंद रखी हैं, उनके बारे में बताया गया। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार (जुडिशियल) से इन सभी रिपोर्ट्स को मंगवाया। 
विज्ञापन


मजीठिया से जुड़ी रिपोर्ट्स को सुनवाई के दौरान खोला गया। पंजाब सरकार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है और मजीठिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक मामले में जो भी कार्रवाई की गई है, उसकी जानकारी स्टेटस रिपोर्ट के जरिये दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी 2018 में सौंपी थी सीलबंद रिपोर्ट
एडवोकेट नव किरण सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर कहा कि ड्रग रैकेट में फंसे तत्कालीन एसपी राजजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने जांच कर 2018 में सीलबंद रिपोर्ट सौंपी थी। उस रिपोर्ट पर अब तक सरकार ने क्या कार्रवाई है उसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ तो सरकार ने एफआईआर दर्ज कर दी लेकिन इस ड्रग रैकेट में फंसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे दागी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई बेहद जरूरी है। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed