फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to cancel case registered against farmers in fatehabad of haryana

भाजपा के कार्यक्रम का विरोध करने पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए फतेहाबाद में जुटे किसान 

Wed, 23 Dec 2020 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Dec 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel case registered against farmers in fatehabad of haryana
फतेहाबाद में किसान महासम्मेलन में जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में 19 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उपवास कार्यक्रम किया गया था। फतेहाबाद में किसानों ने इसका कड़ा विरोध किया था। कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पर 10 नामजद के अलावा 500 किसानों पर केस दर्ज किया गया था। किसानों पर दर्ज केस रद्द करवाने की मांग को लेकर बुधवार को फतेहाबाद की अनाज मंडी में महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में जिले भर से किसान पहुंचे। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने सभी किसानों पर दर्ज केस रद्द करने की मांग की। वहीं, किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में जीत होने का भी दावा किया। इस महासम्मेलन की अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति के राज्य संयोजक मनदीप नथवान ने की। महासम्मेलन पर गुप्तचर विभाग की भी नजरें रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा : उपवास पर बैठे थे भाजपाई, किसानों ने दौड़ाया, टेंट उखाड़े, तस्वीरों में देखें हंगामा 
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने भी अनाज मंडी बंद रखकर दिया किसानों का साथ
फतेहाबाद व्यापार मंडल के नेतृत्व में अनाज मंडी के आढ़तियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर महासम्मेलन में भाग लिया। इस कारण अनाज मंडी में फसलों की बोली नहीं हुई। फसल लाने वालों को दोपहर 1 बजे बाद बोली करवाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed