फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand the accused of molestation arrest

छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 22 Aug 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 22 Aug 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand the accused of molestation arrest
यमुनानगर। क्षेत्र के एक गांव के दर्जनों ग्रामीण वीरवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी शशांक आनंद से महिला से छेड़छाड़ और मारपीट आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने उन्हें जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 एसपी शशांक आनंद को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 19 अगस्त को उसका लड़का गांव में किसी काम से गया था। इस दौरान गांव के श्रवण, सतीश, जसमेर और भोला ने उसे रोक लिया और उससे मारपीट की। जब उसे इस बात का पता चला तो वह आरोपियों के घर मामले की जानकारी लेने गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे गालियां देते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी ने लोगों शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed