फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demand recrute of employee for ssa

शिक्षकों को क्लेरिकल काम से हटाने के आदेश

Fri, 08 Nov 2013 02:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
demand recrute of employee for ssa
मिनिस्ट्रियल स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन एजूकेशन डिपार्टमेंट का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को शिक्षा सचिव वीके सिंह से मिला। उन्होंने मांग की है कि एसएसए के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में सभी सरकारी स्कूल प्रिंसिपल को सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) शिक्षकों को क्लेरिकल काम से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस फैसले से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का काम काफी बढ़ गया है। एसोसिएशन प्रधान बीपी गौड़ का कहना है कि 2001 में शिक्षा विभाग ने एसएसए शिक्षकों से ही एसएसए से संबंधित काम कराने के आदेश जारी किए थे। ऐेसे शिक्षकों को हर महीने दो हजार रुपये अलग से मेहनताना दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह रकम बंद करते ही एसएसए शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की दलील देते हुए उन्हें इस काम से हटाने की मांग कर दी। गौड़ ने कहा कि उन्होंने शिक्षा सचिव से मांग की है कि एसएसए के लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।


साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग में वर्क एक्सपीरियंस और लैब अटेंडेंट को भी तुरंत उनके मूल विभागों में भेजने का आग्रह किया। गौड़ के अनुसार ऐसे कई शिक्षक और कर्मचारी भी हैं जो सालों से स्कूल से वेतन ले रहे हैं लेकिन अपनी सेवाएं डीपीआई या डीईओ दफ्तर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed