फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand raised for early election of Joint Business Board in Manimajra

Chandigarh News: मनीमाजरा में संयुक्त व्यापार मंडल का चुनाव जल्द कराने की उठी मांग

Thu, 25 Dec 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for early election of Joint Business Board in Manimajra
मनीमाजरा। शहर के सबसे बड़े और पुराने बाजार मनीमाजरा के व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा का चुनाव शीघ्र कराया जाना चाहिए। यह मांग मनीमाजरा के वरिष्ठ व्यापारी गुलशन कुमार पन्ना ने उठाई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से व्यापारियों की प्रतिनिधि संस्था निष्क्रिय पड़ी है, जिसके कारण हजारों व्यापारियों की आवाज कमजोर हो गई है।
विज्ञापन


गुलशन कुमार पन्ना ने बताया कि उनके पिता स्व. नरेश कुमार पन्ना ने मनीमाजरा के व्यापारियों की समस्याओं को एक मंच पर उठाने के उद्देश्य से संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय व्यापारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए गए, लेकिन बीते करीब 10 वर्षों से कुछ लोगों के कारण इसके चुनाव नहीं हो पाए। नतीजतन, यह संस्था धीरे-धीरे खामोश होकर लगभग बंद सी हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनीमाजरा के व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अतिक्रमण और प्रशासनिक अनदेखी प्रमुख हैं। इन मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एक सक्रिय और चुनी हुई व्यापारिक संस्था की सख्त जरूरत है। व्यापारी नितिन कपूर ने भी व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed