{"_id":"65d710923ce51b107701cf3d","slug":"demand-for-judicial-inquiry-into-death-of-farmer-due-to-bullet-injury-on-khanauri-border-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: खनौरी सीमा पर गोली लगने से किसान की मौत मामले की न्यायिक जांच की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: खनौरी सीमा पर गोली लगने से किसान की मौत मामले की न्यायिक जांच की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
Thu, 22 Feb 2024 02:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के किसान शुभकरण सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। शुभकरण दो बहनों का इकलौता भाई था। पंजाब सरकार ने पहले ही मामले की जांच कराने का एलान कर दिया है। अब न्यायिक जांच की मांग उठी है।
विज्ञापन
मृतक किसान शुभकरण सिंह।
- फोटो : फाइल
विस्तार
बुधवार को किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की गोली लगने से हुई मौत के मामले की हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। इस याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई करने का हाईकोर्ट से आग्रह किया गया। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच के सामने इस याचिका पर सुनवाई किए जाने की आज मांग की गई। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट में पहले से दो जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही है। इस याचिका पर भी उन्हीं के साथ 29 फरवरी को सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मांग को लेकर एडवोकेट हरिंदर सिंह ईशर ने यह अर्जी दायर की है और कहा है कि कल खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई है। यह बड़ा ही गंभीर मामला है। इसलिए इसकी जांच हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से करवाई जाए और साथ ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से हरियाणा पुलिस प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल कर रही है, उसका रिकॉर्ड भी मांगा जाए।
विज्ञापन