फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand amount for enhancement not uploaded on online portal notices being given manually against rules

Chandigarh News: एन्हांसमेंट की डिमांड राशि ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं, मैनुअली नियमों के खिलाफ दिए जा रहे नोटिस

Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand amount for enhancement not uploaded on online portal notices being given manually against rules
-एस्टेट ऑफिसर कार्यालयों द्वारा अलग-अलग नियम लागू कर जारी किए डिमांड नोटिसों पर विवाद
विज्ञापन

-विरोध में आई ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मुख्यमंत्री से की मामले में दखल की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) एस्टेट आफिसर कार्यालयों द्वारा प्रदेश के सात शहरों के 18 सेक्टरों के 30 हजार प्लाटधारकों को एन्हांसमेंट के नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, पहली बार डिमांड राशि ऑनलाइन पोर्टल (पीपीएम) पर अपलोड नहीं करके मैनुअली तरीके से नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिसों में भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकार के आदेशों को बावजूद अलाॅटियों को किस्तों में भुगतान के बजाय एकमुश्त भुगतान के लिए कहा गया है। ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन इसकेे विरोध में आ गई है।
एसोसिएशन का कहना है कि किसी सेक्टर में डिमांड राशि पर 15 प्रतिशत ब्याज दरें लागू कर एकमुश्त राशि भुगतान की शर्त लागू की गई है तो किसी अन्य जिले के सेक्टर में अलग ब्याज दरें लागू की गई हैं और किस्तों में राशि भुगतान के प्रावधान को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि फरीदाबाद सेक्टर-77, 78 सहित कुछ सेक्टरों की कोर्ट द्वारा पुरानी एन्हांसमेंट राशि को निरस्त कर नए सिरे से अवॉर्ड के आदेश जारी कर रखें हैं। लेकिन एचएसवीपी मुख्यालय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल (पीपीएम) से पुरानी डिमांड राशि को नहीं हटाया गया और एस्टेट ऑफिसर कार्यालयों द्वारा अलाॅटियों को नई एन्हांसमेंट राशि के डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने सीएम से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं एसोसिएशन की मांगें
-नोटिफिकेशन अनुसार घटी हुई ब्याज दरों के साथ किस्तों में राशि भुगतान का नियम लागू कर ऑनलाइन डिमांड राशि अपलोड हो
-15 प्रतिशत की ब्याज दर से एकमुश्त राशि भुगतान की शर्त लागू कर जारी किए गए गलत एन्हांसमेंट नोटिसों को रद्द किया जाए।

-कोर्ट के आदेश वाले सेक्टरों में पुरानी डिमांड राशि को ऑनलाइन पोर्टल (पीपीएम) से हटाया जाए।

-एन्हांसमेंन्ट कैलकुलेशन में नियमों को लेकर आपत्ति पर राशि अपडेट से पहले आरडब्ल्यूए का पक्ष सुना जाए।
बाक्स

प्रदेश के इन 18 सेक्टरों में एन्हांसमेंट नोटिस की प्रकिया शुरू
हिसार- सेक्टर-4 पार्टटू, सेक्टर-15 ए, सेक्टर-9 व 11, सेक्टर- 1 व 4
सिरसा - सेक्टर-19 पार्ट वन-टू, सेक्टर-20,
रेवाड़ी - सेक्टर- 3 पार्ट वन
पलवल- सेक्टर-12
फरीदाबाद- सेक्टर-56 ए, 59 पार्ट टू, 77, 78, 20 ए, 20 बी
बहादुरगढ़- सेक्टर-2, सेक्टर 9 व 9 ए
गुरुग्राम- सेक्टर-37 सी, सेक्टर-110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed