{"_id":"284e16c1a68ff9e7b94020203e2404ed","slug":"delivery-of-pregnant-woman-baby-in-auto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 02 Dec 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग की ओर से भले ही गर्भवती महिलाओं को तमाम तरह की सरकारी सुविधाएं देने के दावे किए जाएं, लेकिन इन दावों की असलियत कुछ और ही है।
विज्ञापन
मोहल्ला छोटा दौलतपुर का ताजा वाकया इस मामले में सरकारी सेवाओं की हकीकत बयां कर रहा है। हुआ यूं कि ऐन वक्त पर एंबुलेंस सुविधा न मिलने के कारण यहां कि एक महिला की ऑटो में ही डिलीवरी हो गई। परिजनों का आरोप है कि फोन करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन
सरकार की ओर से आम लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था है। बताया जाता है कि मोहल्ला छोटा दौलतपुर निवासी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस सुविधा के लिए सेहत विभाग के कर्मियों से फोन पर संपर्क किया था।
विज्ञापन
देर तक प्रयास के बाद भी संपर्क न होने की सूरत में उन्होंने मजबूरी वश ऑटो से पीड़िता को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। इस बीच हैवी ट्रैफिक के कारण ऑटो जाम में फंस गया और सिविल अस्पताल के निकट पहुंचते ही गर्भवती की ऑटो में ही डिलीवरी हो गई। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद गर्भवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मौके पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।