फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi terror attack accused davinder pal singh bhullar health update

जत्थेदार को आतंकी भुल्लर से मिलने से रोका, फिर विशेष इजाजत

Tue, 16 Jun 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 16 Jun 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
delhi terror attack accused davinder pal singh bhullar health update

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह सोमवार को दविंदर पाल भुल्लर से मिलने पहुंचे। एसजीपीसी के सदस्य राजेंद्र सिंह मेहता भी उनके साथ थे। जत्थेदार दोपहर करीब पौने एक बजे मेडिकल कॉलेज के स्वामी विवेकानंद नशा छुड़ाओ केंद्र पहुंचे। डीसीपी क्राइम जगजीत सिंह वालिया ने उन्हें भुल्लर से मिलने से रोक दिया।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार, भुल्लर से मिलने का समय मंगलवार और वीरवार रखा गया है। आधे घंटे बाद जत्थेदार ने जेल अधीक्षक रविंदर कुमार शर्मा से इजाजत मांगी। बाद में अधीक्षक ने वीआईपी कोटे से उन्हें मिलने की इजाजत दे दी। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने भुल्लर का हाल जाना और भरोसा दिया कि एसजीपीसी हर मुश्किल में उसके परिवार के साथ है।
विज्ञापन


ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बताया कि भुल्लर को पंजाब लाने के लिए राज्य सरकार ने काफी मशक्कत की है, जिस कारण वह अमृतसर शिफ्ट हो सका। भुल्लर की रिहाई के लिए वे जल्द ही केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे। दिल्ली में 1993 में हुए बम विस्फोट मामले में सजायाफ्ता भुल्लर को बीते दिनों तिहाड़ जेल से अमृतसर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुल्लर की सुरक्षा में 100 पुलिसकर्मीः
पुलिस ने भुल्लर की सुरक्षा के लिए सौ कर्मचारी तैनात किए हैं। अस्पताल के बाहर पुलिस ने चेक पोस्ट लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। आला अधिकारियों की इसकी जानकारी भी दी जा रही है। भुल्लर के बारे में जानकारी लेने आने वालों की पूरी जांच की जा रही है।

मानसिक संतुलन खो चुका है भुल्लर

delhi terror attack accused davinder pal singh bhullar health update

दिल्ली को दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का हेल्‍‌थ अपडेट जानकर आप चौंक जाएंगे। हाल ही में डॉक्टर ने यह खुलासा किया। आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर अपना मान‌सिक संतुलन खो चुका है।

यह खुलासा उनका इलाज कर रहे डॉ. पीडी गर्ग ने किया। अ‌ब भुल्लर की पत्नी नवनीत कौर ने अस्पताल में परिवार के सदस्य को साथ रहने की छूट देने की मांग की है।

वहीं सूत्रों के अनुसार नवनीत कौर और दमदमी टकसाल की तरफ से भुल्लर को पैरोल पर रिहा करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि भुल्लर दिमागी संतुलन खो चुका है, इसके बावजूद उससे मिलने रोज अस्पताल में गरम विचारधारा वाले सिख संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं।

परिवार को दिया हर मुश्किल में साथ देने का आश्वासन
भुल्लर दिमागी संतुलन खो चुका है। उसके इलाज के लिए स्पेशल डॉक्टरों की टीम नियुक्त की गई है। अब उसकी तबीयत में कुछ सुधार आया है।
- डॉ. पीडी गर्ग, सीनियर डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed