फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi rape victim suicide attempt outside panchkula police head office

इंसाफ न मिलने से आहत थी रेप पीड़िता, थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 17 Oct 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 17 Oct 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
delhi rape victim suicide attempt outside panchkula police head office
थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
इंसाफ न मिलने से आहत रेप पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। यह देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना पंचकूला की है। दुराचार की शिकायत के बावजूद आबकारी विभाग पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे दुखी दिल्ली के मोतीनगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने पंचकूला के पुलिस मुख्यालय के गेट के पास पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को बचा लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को करीब दो बजे हुई इस घटना के तुरंत बाद महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली निवासी 30 वर्षीय महिला एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत है। पिछले दिनों वह अपनी नौकरी और पासपोर्ट के सिलसिले में बहादुरगढ़ में आबकारी विभाग के कार्यरत अधिकारी अनिल दहिया के संपर्क में आई। इसी सिलसिले में उसने बातचीत की, जिसके बाद अधिकारी ने महिला को बहादुरगढ़ बुलाया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि ईटीओ उसे एक रिजॉर्ट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने 22 सितंबर को बहादुरगढ़ के सदर थाने में मामला भी दर्ज कराया, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि 25 दिन बाद भी पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय उस पर ही केस वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस के रवैये से तंग आकर महिला ने यह उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय की गुहार से पहले खुद को आग लगाने की कोशिश

delhi rape victim suicide attempt outside panchkula police head office
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
दिल्ली में रहने वाली महिला ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ 22 सितंबर को हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित सदर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश की। सोमवार को महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंची और इस दौरान उन्होंने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया था।

मनसा देवी के बाद पहुंची पुलिस मुख्यालय                   
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला अपनी एक दोस्त के साथ पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उसने अपनी सहेली और उसके पति को जूस बनवाने को कहा। लेकिन इस बीच वह गायब हो गई। थोड़ी देर बाद महिला पुलिस मुख्यालय पहुंची और वहां पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।

समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं आती ऐसी नौबत
अगर बहादुरगढ़ पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करती तो पुलिस की वर्दी पर ऐसा दाग न लगता। पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सवाल उठता है कि आखिरकार इसकी नौबत आई क्यों। इस मामले में दोषी हरियाणा पुलिस के उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने जांच में ढिलाई बरती।

 

2008 में सरिता ने की थी आत्महत्या

delhi rape victim suicide attempt outside panchkula police head office
rape
2008 में रोहतक निवासी सरिता ने भी रेप मामले में दो आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न किए जाने पर पंचकूला के पुलिस मुख्यालय में जहर निगल लिया था। बाद में सरिता की मौत हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे थे और बाद में जांच सीबीआई को भी सौंपी गई थी।                
                 
महिला ने डीजीपी कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने रोक लिया। महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
- कर्मवीर, एसएचओ, सेक्टर-पांच थाना, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed