{"_id":"65d0cb356e91c1337706d80a","slug":"delhi-katra-expressway-will-be-connected-to-bahadurgarh-bypass-chandigarh-news-c-16-pkl1010-355196-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बहादुरगढ़ बाईपास से जुड़ेगा दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बहादुरगढ़ बाईपास से जुड़ेगा दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंडीगढ़। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे को बहादुरगढ़ बाईपास तक जोड़ा जाएगा। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि केंद्र की भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा एक्सप्रेस-वे का पहला फेज दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे से हरियाणा के कम से कम छह जिलों को लाभ मिलेगा। 137 किमी. लंबा राजमार्ग झज्जर से शुरू होगा और पंजाब में प्रवेश करने से पहले रोहतक, सोनीपत, करनाल, जींद और कैथल से होकर गुजरेगा। इससे दिल्ली से कटरा की मौजूदा यात्रा का समय 12-13 घंटे से घटकर छह घंटे और दिल्ली से अमृतसर की मौजूदा यात्रा का समय 7-8 घंटे से घटकर सिर्फ चार घंटे रह जाएगा। पंजाब में यह एक्सप्रेस-वे पटियाला, संगरूर लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और गुरदासपुर से गुजरेगा।
उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे झज्जर के जसोड़ खेड़ी गांव से शुरू हो रहा है। जसोर खेड़ी गांव से नई दिल्ली तक जाने के लिए प्रावधान पहले से ही है। प्रदेश सरकार ने जसोर खेड़ी से आगे इस सड़क को बहादुरगढ़ बाईपास तक जोड़ने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को दिया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रस्ताव को मान लिया है। बहादुरगढ़ बाईपास से कनेक्ट होने बाद दिल्ली जाना और सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और केएमपी भी आपस में जुड़े होंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नई दिल्ली से जालंधर तक तैयार किया जा रहा है। दूसरे चरण में इससे आगे से कटरा तक काम होगा। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे 152डी के साथ भी जुड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की योजना है कि इस एक्सप्रेस-वे के साथ आने वाले सभी एक्सप्रेस-वे इससे कनेक्ट होंगे। इस हिसाब से एक्सप्रेस-वे की ड्राइंग तैयार की गई है। यह एक्सप्रेस-वे जहां भी 152 डी से गुजरेगा, वहां जक्शन बनेगा।