फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi election: muslim voter may affect polling

दिल्ली चुनाव में निर्णायक होंगे मुस्लिम वोट

Sat, 07 Feb 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Feb 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
delhi election: muslim voter may affect polling

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में इस बार मुस्लिम समाज भी निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है। राजनीतिज्ञ इस समाज को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं। राजनैतिक विशलेषकों का मानना है कि दिल्ली में बैठे करीब चौदह प्रतिशत मुस्लिम वोटरों के हाथ में सत्ता की चाबी है।

विज्ञापन


अनुमान के अनुसार, दिल्ली प्रदेश के पंद्रह से तीस विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां मुस्लिम समाज के वोटर 22 हजार से लेकर चालीस हजार हैं और किसी भी उम्मीदवार को विजयश्री दिलाने और कड़ा मुकाबला दिलाने के लिए इतनी वोट काफी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले कई दशकों से सियासी स्टेजों से प्रदेश की राजनीति अथवा विकास कार्यों पर चर्चा होने की बजाए धर्म के नाम पर वोट मांगे जाते रहे हैं और सत्ता पर काबिज होने के लिए कुछ राजनेता पिछड़ेवन का दर्द सहन करने वाले इस समाज को लुभाने में कामयाब भी हुए हैं किंतु इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दल विभिन्न समाज के धर्मगुरूओं का भी आशीर्वाद लेने की कशमकश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव की पूर्व संध्या पर आवाम से अपील

delhi election: muslim voter may affect polling

दिल्ली चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मुस्लिम धर्मगुरू-मुफ्ती-ए-आजम और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के संस्थापक सदस्य मौलाना फजैल-उल-रहमान कासमी ने दिशा निर्देश जारी करके दिल्ली की आवाम को अपील की है कि मुस्लिम वोटर धर्म का सहारा लेकर राजनीति करने वाले सियासतदानों से परहेज करें।

सत्ता में आने के लिए सियासी लोग धर्म की राजनीति का सहारा लेते आ रहे हैं और कुर्सी मिलने के बाद समाज को लाभ पहुंचाने की बजाए व्यक्तिगत लाभ में जुट जाते हैं किंतु इस बार ऐसा न हो इसके लिए समाज को जागरूक होना होगा और अपने बुनियादी अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार होना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सियासी पार्टी कोई भी हो, वोट उसे दें जो पथ भ्रष्ट करने की उपेक्षा समाज के लिए उत्थान के लिए विधानसभा में बोल सके इसलिए अपनी जमीन की आवाज पर ही वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed