फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi cm arvind kejriwal punjab daura, rally in patiala

केजरीवाल बोले, सत्ता में आए तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर देंगे

Thu, 24 Nov 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 24 Nov 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal punjab daura, rally in patiala
केजरीवाल की पटियाला रैली - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी खानदान करार देते हुए कहा कि हम मर जाएंगे, परन्तु भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। वह वीरवार को समाना में आयोजित पंजाब इंकलाब रैली को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बादलों और कैप्टन ने बारी-बारी मिल कर राज्य को लूटा है, जिस कारण आज पंजाब और सरकार कंगाल हो चुकी है। इसकी कीमत आम आदमी को उठानी पड़ रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार स्थापित करके पैसों की कमी को दूर कर दिया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी सरकारी सुविधाओं की झड़ी लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन परिवार के विदेशी बैंक खातों का खुलासा करके जनता को बताया कि मुख्य मंत्री होते कैप्टन और उसके खानदान ने पंजाब और पंजाबियों को दोनों हाथों से लूटा है। केजरीवाल ने बादल परिवार पर रेता, बजरी, बस परमिट, केबल, होटल, शराब और नशा माफिया चलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बादलों और कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास सबसे अधिक काला धन है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो महीने के अंदर-अंदर इनका काला धन सार्वजनिक करना चाहिए, नहीं तो आम आदमी पार्टी की सरकार इनका काला धन बाहर निकालेगी और लोगों को सुविधाएं देने के लिए इस्तेमाल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दलितों पर हुए अत्याचारों संबंधी विशेष जांच टीम गठित होगी

delhi cm arvind kejriwal punjab daura, rally in patiala
अरविंद केजरीवाल की रैली - फोटो : File Photo
केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने पर पंजाब के दलितों पर हो रहे अत्याचारों संबंधी विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। दलितों के हक वाली जमीनें कानून मुताबिक दलितों को दी जाएंगी। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और संत रणजीत सिंह ढडरियां वालों पर हुए हमले के असली आरोपियों को अभी तक न पकड़े जाने पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि शक पैदा होता है कि यह नीच काम कहीं बादलों ने ही तो नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते श्री गुरु ग्रंथ साहिब समेत अन्य धार्मिक ग्रंथों और धार्मिक शख्सियतों पर हमला करने के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

आगे कहा कि दिल्ली में उन्होंने सत्ता संभालते ही ठेके पर आधारित और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस तर्ज पर पंजाब में आप की सरकार बनने पर सभी ठेके पर आधारित और कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed