{"_id":"6a20929ca99eea1b340121e8","slug":"delegation-meets-mp-satnam-singh-sandhu-over-chb-issues-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1036296-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएचबी मुद्दों को लेकर सांसद सतनाम सिंह संधू से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएचबी मुद्दों को लेकर सांसद सतनाम सिंह संधू से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सेक्टर-41ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-40बी एमआईजी डुप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा सेक्टर-41डी एलआईजी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू से उनके निवास पर मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएचबी फ्लैटों में वर्षों से किए गए जरूरत के अनुसार बदलाव निर्माण और संशोधनों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) तथा नियमितीकरण नीति लागू करने की मांग उठाई। साथ ही पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) योजना पर अंतिम निर्णय होने तक ऐसे निर्माणों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया।
सांसद सतनाम सिंह संधू ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि निवासियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर उचित स्तर पर विचार कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में आरडब्ल्यूए सेक्टर-41ए के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति, महासचिव ओम प्रकाश भगत, कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, तरसेम शर्मा, धर्मपाल तथा सीएचबी सदस्य डॉ. बलबीर सिंह ढोल भी उपस्थित रहे।