चंडीगढ़ आने-जाने वालों के लिए बुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवंबर से शहर में डीजल ऑटो बंद होने जा रहे हैं। मोहाली और पंचकूला के डीजल ऑटो भी चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ऑर्डर निकाल दिए हैं।
वहीं प्रशासन ने डीजल ऑटो बंद करने के लिए पंजाब और हरियाणा को भी नसीहत दे दी है। प्रशासन ने इन राज्यों के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को इस संबंध में पत्र लिखा है और डीजल ऑटो की जगह एलपीजी और सीएनजी ऑटो को परमिशन देने की सलाह दी है।
प्रदूषण का कारण बन रहे हैं ऑटो
गौरतलब है कि शहर में हर रोज 5 हजार से ज्यादा डीजल ऑटो मोहाली व आसपास के शहरों से चंडीगढ़ में दाखिल होते हैं। पंचकूला से भी काफी ऑटो यहां आते हैं।
प्रशासन ने 2009 में डीजल ऑटो बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन इसे सही ढंग से लागू नहीं किया गया। शहर में अभी भी अवैध रूप से डीजल ऑटो चल रहे हैं जो प्रदूषण का भी कारण बन रहे हैं।
वहीं एलपीजी ऑटो यूनियन भी प्रशासन पर दबाव डाल रही थी। अब प्रशासन ने डीजल ऑटो चालकों को दो माह का समय दिया है। इसके बाद चंडीगढ़ दाखिल होने वाले डीजल ऑटो जब्त कर लिए जाएंगे।
ये कहना है अधिकारियों का
एक नवंबर से डीजल ऑटो बंद कर दिए जाएंगे। इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी। जगह-जगह नाके लगाकर अवैध डीजल ऑटो जब्त किए जाएंगे।
एसके जैन, सचिव, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी
पिछले एक साल से हम डीजल ऑटो बंद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हमारी मांगों पर ही प्रशासन अब सख्ती शुरू की है। शहर में 2009 में डीजल ऑटो की जगह एलपीजी ऑटो चलाने का फैसला हुआ था। लेकिन इस फैसले को सख्ती से लागू नहीं किया गया। इस कारण हजारों ऑटो रिक्शा शहर में अवैध चल रहे थे।
सुरिंदर भारद्वाज, चेयरमैन, ट्राइसिटी एलपीजी ऑटो यूनियन