फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   defend on statement

हे राम! भाजपा प्रभारी ने गांधी जी के बारे ये कह डाला

Mon, 31 Mar 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Mar 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
defend on statement
भाजपा की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा का बयान विवादित हो गया है। शनिवार को
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मेहरा ने भरी सभा में कहा था कि ‘मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है और मजबूती का नाम नरेंद्र मोदी’।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने मेहरा के बचाव में आकर कहा कि यह एक प्रचलित शब्द है और इसमें गांधी जी के अपमान की भावना नहीं है। टंडन ने कहा कि इन दोनों बातों के अलग-अलग मतलब हैं।

आमतौर पर लोग मुहावरे के तौर पर ऐसा कहते हैं। टंडन ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इसका गलत मतलब ले रहे हैं।

कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला
कांग्रेस कालोनी सेल ने रविवार को रामदरबार में नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी और पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कैंथ ने मोदी की तीखे शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आरती मेहरा ने राष्ट्रपिता के लिए इतने बुरे शब्द कह दिए और मोदी ने कुछ नहीं कहा। कैंथ ने कहा कि मोदी को इसके लिए देशभर से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरती मेहरा अपने शब्दों में मोदी की मजबूती को बयां कर रही थीं। उन्होंने जो शब्द कहे, उनमें गांधी जी के अपमान की भावना नहीं थी। इसके पीछे की मंशा गलत नहीं थी। गांधी जी का हम सम्मान करते हैं और देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद
भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed