{"_id":"64c61708451eb6c6bf0e4543","slug":"defaulter-consumer-beat-up-electricity-workers-in-kaithal-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों को डिफाल्टर उपभोक्ता ने पीटा, पिता-पुत्र के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal News: कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों को डिफाल्टर उपभोक्ता ने पीटा, पिता-पुत्र के खिलाफ केस
Sun, 30 Jul 2023 01:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:26 PM IST
सार
सीवन के थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कैथल के गांव कक्हेड़ी में डिफाल्टर उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें लाइनमैन व रीडिंग टीम के साथ मारपीट की गई है। सीवन थाने में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीवन थाना में दी गई शिकायत में एसडीओ आशीष गौतम ने बताया कि 29 जुलाई को जेई सोमनाथ, एएलएम पवन, विक्रम, सुरजन, तरसेम के साथ काबल सिंह गांव कक्हेडी पर बकाया बिल राशि को लेकर पहुंचे थे। उसी समय गली पर ही, जहां पर मीटर लगा है, वहां काबल सिंह और उसका बेटा राम सिंह वहां पर आ गए। उन्हें बताया कि आपका बिजली का बिल लगभग एक साल से 34 हजार बकाया है।
विज्ञापन
आपका मीटर काटना पड़ेगा अगर आप बिल नहीं भरोगे। इसी बात पर काबल सिंह और राम सिंह बहस करने लगे और कहने लगे कि वह बिजली के मीटर को हाथ भी लगा कर दिखाओ। कनेक्शन काटना तो दूर की बात है। उनके रवैये को देख कर सभी चलने लगे तो उसी समय काबल ने पवन कुमार को गाड़ी से पकड़कर नीचे खींच लिया और गली में ही पीटने लगे। बाकी कर्मचारियों ने उन दोनों को काफी समझाया लेकिन उनको भी धक्का दिया। कहने लगे कि आज तो तुम्हें जान से मारकर ही दम लेंगे। इसके बाद डेरा के और लोग एकत्रित हुए। उन्होंने भी इन्हें बहुत समझाया लेकिन दोनों नहीं माने। सीवन के थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन