Kaithal News: कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों को डिफाल्टर उपभोक्ता ने पीटा, पिता-पुत्र के खिलाफ केस
सीवन के थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल के गांव कक्हेड़ी में डिफाल्टर उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें लाइनमैन व रीडिंग टीम के साथ मारपीट की गई है। सीवन थाने में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीवन थाना में दी गई शिकायत में एसडीओ आशीष गौतम ने बताया कि 29 जुलाई को जेई सोमनाथ, एएलएम पवन, विक्रम, सुरजन, तरसेम के साथ काबल सिंह गांव कक्हेडी पर बकाया बिल राशि को लेकर पहुंचे थे। उसी समय गली पर ही, जहां पर मीटर लगा है, वहां काबल सिंह और उसका बेटा राम सिंह वहां पर आ गए। उन्हें बताया कि आपका बिजली का बिल लगभग एक साल से 34 हजार बकाया है।
आपका मीटर काटना पड़ेगा अगर आप बिल नहीं भरोगे। इसी बात पर काबल सिंह और राम सिंह बहस करने लगे और कहने लगे कि वह बिजली के मीटर को हाथ भी लगा कर दिखाओ। कनेक्शन काटना तो दूर की बात है। उनके रवैये को देख कर सभी चलने लगे तो उसी समय काबल ने पवन कुमार को गाड़ी से पकड़कर नीचे खींच लिया और गली में ही पीटने लगे। बाकी कर्मचारियों ने उन दोनों को काफी समझाया लेकिन उनको भी धक्का दिया। कहने लगे कि आज तो तुम्हें जान से मारकर ही दम लेंगे। इसके बाद डेरा के और लोग एकत्रित हुए। उन्होंने भी इन्हें बहुत समझाया लेकिन दोनों नहीं माने। सीवन के थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।