{"_id":"35469ebd0e927b24c2c07dece35bb884","slug":"deepinder-dhillon-and-mann-joined-congress-with-supporters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपइंदर ढिल्लों और मान ने समर्थकों संग कांग्रेस ज्वाइन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपइंदर ढिल्लों और मान ने समर्थकों संग कांग्रेस ज्वाइन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला जिला योजना कमेटी के चेयरमैन दीपइंदर ढिल्लों और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हरिंदर सिंह हैरी मान ने सोमवार को घर वापसी की। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने बड़ी तादाद में समर्थकों सहित कांग्रेस ज्वाइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि दोनों की ज्वाइनिंग बिना शर्त है, ये अपने-अपने हलकों में काम करेंगे। टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान ने करना है। उन्होंने कहा कि यह तो शुरूआत है, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। पूरे पंजाब में शिअद-भाजपा विरोधी माहौल है, इसलिए लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने तलवाड़ा के नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं से बात की, युवा तैयार हैं। ढिल्लों के कांग्रेस छोड़ने और फिर ज्वाइन करने केसवाल पर कैप्टन ने कहा कि या तो शिअद ने इनसे किए वादे पूरे नहीं किए या फिर इन्हें लगता है कि पंजाब के लिए कांग्रेस बेहतर है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में ढिल्लों का टिकट कटने केसवाल पर उन्होंने कहा कि कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि बेस्ट कैंडिडेट भी छोड़ना पड़ता है। मास्टर स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दो दिन पहले आए थे, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति केबाद वह काम शुरू करेंगे। फिलहाल सोशल मीडिया टीम और वॉलंटियर्स कनेक्शन टीमें काम कर रही हैं। वह खुद गर्ल्स कॉलेज पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, क्योंकि आधे पंजाब की आवाज भी सुननी चाहिए।
युवा जॉब मांग रहे हैं। कैप्टन ने गांवों में जाति आधारित यूथ क्लब की आलोचना करते हुए कहा कि इसे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो में गांवों में लड़कों व लड़कियों केलिए क्लब का प्रावधान रखा जाएगा। शिअद-भाजपा गठबंधन टूटने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि दस साल से दोनों इकट्ठे हैं, आज अलग होने से भाजपा की छवि साफ नहीं हो जाएगी।
ढिल्लों ने कहा कि उनके शिअद में जाने का फैसला समर्थकों का था। आज समर्थक ही चाहते हैं कि वह कांग्रेस में वापस आएं। सीपीएस एनके शर्मा लगातार उनके समर्थकों पर परचे दर्ज करवा रहे हैं। इसलिए उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। हैरी मान ने कहा कि उन्होंने बिना शर्त पार्टी ज्वाइन की है। इस मौके पर सह प्रभारी हरीश चौधरी, परनीत कौर, सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत व बलबीर सिद्धू भी थे।
लोकतांत्रिक तरीके से बर्ताव करे आप
प्रेस कांफ्रेंस केदौरान हैरी मान ने कहा कि समाना के गांवों में पंफेलट बांटे गए हैं। इनमें कांग्रेस और शिअद का विरोध करते हुए इंकलाब लाने का आह्वान किया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह खतरनाक है। आतंकवाद के दौर में पंजाब के हजारों लोग मारे गए थे। 1991 केचुनाव में कांग्रेस के 18 कैंडिडेट मार दिए गए थे। वह स्थिति दोबारा नहीं आनी चाहिए। आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आए, इंकलाब जिंदाबाद पार्टी बन कर नहीं। ऐेसे पंफलेट न बांटें, जिससे सूबे की आबो-हवा खराब हो।
दोनों की दावेदारी मजबूत
दीपइंदर ढिल्लों और हैरी मान की अगले विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पिछली बार कांग्रेस ने ढिल्लों का टिकट काटा था तो वह बागी होकर आजाद लड़े थे। वह दूसरे स्थान पर रहे थे और काफी वोट ले गए थे। पिछली बार यहां से लड़े जसजीत रंधावा का निधन हो गया है।
ऐसे में ढिल्लों को चुनौती देने वाला कोई दमदार नेता नहीं है। उधर, समाना से पिछली बार रणइंदर सिंह चुनाव लड़े थे। इस बार कैप्टन अमरिंदर पहले ही साफ कर चुके हैं कि एक परिवार को एक ही टिकट मिलेगी। इसके बाद रणइंदर की दावेदारी खत्म हो गई है। यहां से हैरी मान की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
बलकार सिद्धू भी ज्वाइन करेंगे कांग्रेस
पंजाबी गायक बलकार सिद्धू भी कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। सिद्धू ने सोमवार को ही पार्टी ज्वाइन करनी थी, पर किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सके। माना जा रहा है कि वह मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। सिद्धू को आम आदमी पार्टी ने तलवंडी साबो उप चुनाव में टिकट दिया था, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर प्रो. बलजिंदर कौर को उम्मीदवार बना दिया, जिसकेबाद वह बागी होकर आजाद चुनाव लड़े थे।