फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepender Singh Hooda gave Rs one crore to Center and Haryana government to fight to coronavirus

कोरोना वायरस: दीपेंद्र हुड्डा केंद्र व हरियाणा को देंगे एक-एक करोड़, यूथ कांग्रेस ने भी की मदद की पेशकश

Fri, 27 Mar 2020 09:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Mar 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Deepender Singh Hooda gave Rs one crore to Center and Haryana government to fight to coronavirus
दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांसद निधि से कोरोना प्रभावितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 1 करोड़ व मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ देने की घोषणा की है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यद्यपि राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनकी अभी शपथ नहीं हुई है, सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 9 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने निश्चय किया है कि बतौर राज्यसभा सदस्य अपनी पहली तनख्वाह के साथ उनको मिलने वाली ग्रांट में से पहली किश्त वे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1-1 करोड़ रुपये देंगे। जब तक कोरोना की गंभीर स्थिति बनी रहेगी, तब तक वे अपनी हर तनख्वाह राहत कोष में देते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना जैसे राक्षस से लड़ने के लिये सरकार के निर्देशों का पालन करें व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में यथा-शक्ति अपना योगदान दें। ताकि, सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस समस्या का सामना करने के लिए अपने प्रयत्न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष तौर पर, स्वास्थ्य सेवाओं में जहां देश और प्रदेश में आवश्यकता है। चाहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रोटेक्टिव गाउन और मास्क हों, सैनिटाइजर हो, वेंटीलेटर हो, अस्पताल के बेड इत्यादि हों। हमें एकजुट होकर कोरोना जैसी भयावह समस्या का सामना करना है और इस लड़ाई को जीतना है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए आगे आई यूथ कांग्रेस

हरियाणा सरकार की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यूथ कांग्रेस आगे आई है। यूकां कार्यकर्ताओं ने जनता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निर्देश पर यूथ कांग्रेस ने मदद की पेशकश की है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि सरकार जहां चाहे जरूरत के मुताबिक हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा सकती है। उन्हें बीमारी से लड़ाई में कहीं भी वालंटियर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा लोगों को लगातार कोरोना के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह कई जरूरी मुद्दों की तरफ सरकार का ध्यान भी दिला रहे हैं और उसके समाधान के लिए सुझाव भी दे रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में देश के कॉरपोरेट जगत से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की थी।

कुंडू ने कहा कि यूथ कांग्रेस युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। इसका इस्तेमाल सरकार लोगों को जागरूक करने, लॉकडाउन के दौरान घरों में जरूरी सामान पहुंचाने, अस्पतालों में व्यवस्था बनाने और सरकारी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर सकती है। कुछ दिनों में फसलों की खरीद का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसलिए सरकार किसानों की मदद और मंडियों में व्यवस्था के लिए भी युवाओं की ड्यूटी लगा सकती है। दीपेंद्र हुड्डा से प्रेरणा लेकर कांग्रेस की यूथ इकाई भी महामारी के इस दौर में राजनीति से ऊपर उठकर सरकार और समाज की मदद के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed