फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepa Dubey's husband's friends did air firing to threaten tenants

किराएदारों को धमकाने के लिए दीपा दुबे के पति के दोस्तों ने की थी हवाई फायरिंग

Tue, 16 Feb 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Deepa Dubey's husband's friends did air firing to threaten tenants
चंडीगढ़। सेक्टर-15 डी में बीती रविवार रात महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपा के घर में किराए पर रहने वाले युवकों के साथ उनके पति मनु दुबे की कहासुनी हुई थी। इसके बाद मनु ने अपने दोस्तों को बुलाया और उन युवकों को धमकाने के लिए जेंटा नामक शख्स ने हवा में फायरिंग कर दी। इस खुलासे के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दीपा दुबे के पति मनु दुबे और उनके दोस्तों जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम सिंह के खिलाफ मामला कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से संगरूर के निवासी गुरदास सिंह (23) ने बताया कि वह पिछले एक साल से सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 3353 में दोस्त दीपक के साथ रह रहे हैं। बीते रविवार को उनसे मिलने उनके दोस्त गुरदीप सिंह, भूपिंदर, रवि, सुनील, गुरमीत और गगन आए थे। रात करीब 9.30 बजे वह सभी घर से बाजार में खाना खाने के लिए निकले। आरोप है कि इस दौरान मकान मालिक मनु दुबे ने उनका रास्ता रोककर उनके दोस्तों के घर में आने पर आपत्ति जताई। साथ ही गाली गलौच कर उन्हें और उनके दोस्त रवि को पीटना शुरू का दिया। इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद रवि ने अपने दोस्त मंजीत और आशीष को फोन कर मामले की जानकारी दी तो दोनों उससे मिलने पहुंचे। थोड़ी देर बाद शिकायतकर्ता गुरदास और उसके सभी दोस्त कार में वापस सेक्टर-15 स्थित अपने घर लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान मनु दुबे अपने साथियों जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम सिंह के साथ वहां पहुंचा और सभी मिलकर उसके दोस्त मंजीत से मारपीट करने लगे। इसके बाद जेंटा ने हवा में फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि मनु दुबे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, दीपा दुबे का कहना है कि उनके पति पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किराएदार युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने उलटा उनके पति के ऊपर ही कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed