{"_id":"2665a88221d6cff3427b8f13922c67df","slug":"decree-camra-complousary-on-school-college-bus-at-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में स्कूल-कॉलेजों को बसों में लगाने होंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में स्कूल-कॉलेजों को बसों में लगाने होंगे कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Fri, 22 May 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पांच साल की बच्ची से स्कूल बस में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया। प्रशासन ने फैसला लिया है कि जिले की सभी स्कूल और कॉलेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह प्रक्रिया स्कूलों, कॉलेजों और ट्रांसपोर्टरों को जल्द पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि जल्द ही मोहाली राज्य का पहला ऐसा जिला बन जाएगा, जहां स्कूल व कालेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। उन्होंने बताया कि कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों को हिदायत दी गई है कि वह बसों में जल्द कैमरे लगवा लें। उन्होंने बताया कि जिले के बस ड्राइवरों व कंडक्टरों को जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेजों में ट्रेनिंग कैंप भी लगाए जाएंगे। इसमें ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी बस ड्राइवरों व कंडक्टरों को ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी गई है कि सेफ स्कूल वाहन स्कीम के लिए जो गाइड लाइन तय की गई हैं, उनका हर हाल में पालन किया जाए। जो स्कूल नियमों का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।