फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision taken, now family members will also take part in the performance of teachers

लिया फैसला, अब शिक्षकों के प्रदर्शन में परिवारजन भी लेंगे हिस्सा

Fri, 31 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Decision taken, now family members will also take part in the performance of teachers
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में सातवें पे कमीशन पर शिक्षकों की चल रही हड़ताल में अब शिक्षकों के परिवारजन और बच्चों ने भी हिस्सा लेने का फैसला लिया है। शिक्षकों ने वीरवार को भी भूख हड़ताल जारी रखी। भूख हड़ताल के साथ शिक्षकों ने मध्य मार्ग पर लोगों के बीच आम जनता के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान पोस्टरों और नारों के जरिए लोगों तक अपनी मांगें और बात पहुंचाई। शिक्षकों ने प्रदर्शन के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के शिक्षकों ने लंबे समय से सातवें पे कमीशन को लागू नहीं करने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से वेतनमान को अलग करने के फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार के खिलाफ कॉलेज से मध्यमार्ग तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद मध्यमार्ग पर पंक्ति बना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक सरकार राज्य में उच्च शिक्षा की बिगड़ती स्थिति पर ध्यान देने का फैसला नहीं कर लेती। शिक्षकों की भूख हड़ताल में वीरवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक एसडी कॉलेज की डॉ. शेलजा अग्निहोत्री, एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की डॉ. सीमा कंवर, एमसीएम कॉलेज की डॉ. वंदिता कपूर ने हिस्सा लिया। वहीं, शाम 5 से शुक्रवार 9 बजे तक डीएवी कॉलेज-10 के प्रो. कपिल गंधार, डॉ. संदीप सिंह, प्रो. सूरज नारायण और प्रो. उदयभान सिंह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed