{"_id":"5a5664a34f1c1b07198b460a","slug":"debt-waiver-for-farmers-unique-case-comes-out-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कर्ज माफी के नाम पर मजाक, 65 हजार के कर्ज में से माफ किए 5 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कर्ज माफी के नाम पर मजाक, 65 हजार के कर्ज में से माफ किए 5 रुपये
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी के नाम पर मजाक!
- फोटो : अमर उजाला
इसे विभागीय गलती कहें या सरकार का किसानों के साथ मजाक, लेकिन इसने जिला संगरूर के एक किसान परिवार की सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं। संगरूर के गांव कोलसेड़ी में कर्ज माफी की लगी सूची देख किसान जसवीर सिंह और उसके परिवार के होश उड़ गए, क्योंकि सूची में उसका कर्ज महज पांच रुपये माफ हुआ है।
गांव में साढे़ चार एकड़ जमीन के मालिक किसान जसवीर सिंह के पिता बलवीर सिंह ने कहा कि उनके परिवार में सिर्फ तीन लोग हैं। उन्होंने बैंक से करीब 65 हजार का कर्ज लिया है। सरकार ने पांच रुपये कर्ज माफ करके उनके साथ भद्दा मजा किया है।
इस बारे में धूरी के एसडीएम अमर ईश्वर ने कहा कि यह कर्ज माफी की पहली सूची है। इसमें जो भी कमी रह गई है, उसके लिए आब्जेक्शन मांगे हैं। जिनका नाम इस सूची में नहीं आया वह दूसरी सूची का इंतजार करें।