{"_id":"b0528a64434dc65f5c0b4cd6a3575d47","slug":"death-of-two-innocent-from-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Wed, 25 Jun 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल के पाई के पास गांव कमालपुर में बुधवार को दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव हरसौला के रहने वाले दोनों बच्चे गर्मियों की छुट्टियां होने पर अपने मामा के यहां आए थे।
विज्ञापन
बुधवार को दोनों गांव में तमाशा देखने के बाद घर लौट रहे थे तो तालाब की रिटेनिंग वॉल से गुजरते वक्त एक बच्चे का पांव फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। इस दौरान बच्चे के भाई ने उसे पकड़ना चाहा तो वह भी तालाब में गिर गया और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हरसौला गांव के महेंद्र प्रजापति के दो पौत्र रोहन (6) और अभिषेक (4) गर्मियों की छुट्टियां होने पर 17 जून को अपने मामा सुभाष के घर कमालपुर (कैथल) गए थे।
विज्ञापन
इन मासूमों के पिता राम निवास ने बताया कि कमालपुर में बुधवार को एक तमाशा हो रहा था, जिसे देखने उसके दोनों बेटे भी गए थे। तमाशा देखने के बाद जब वे वापस घर आ रहे थे तो एक तालाब की रिटेनिंग दीवार से गुजरते वक्त एक बच्चे का पांव फिसल गया और वह तालाब में गिर गया।
अपने भाई को गिरता देख दूसरे पुत्र ने जब उसे पकड़ना चाहा तो वह भी तालाब में गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को गिरते देख तालाब से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें निकाला गया, तब तक वे मौत के आगोश में समा चुके थे।