{"_id":"5919dbad4f1c1bce3bf22df3","slug":"death-of-second-class-child-from-fierce-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से दूसरी क्लास के बच्चे की मौत, स्कूल बस में हुआ था बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से दूसरी क्लास के बच्चे की मौत, स्कूल बस में हुआ था बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने ली दूसरी कक्षा के छात्र की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय डिफेंस कॉलोनी स्थित सेंट जोसेेफ स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की गर्मी की वजह से मौत हो गई है। सोमवार को छुट्टी के बाद जैसे ही प्रयांश स्कूल बस में बैठा, वैसे ही वह बेहोश होकर गिर गया। उसेे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई। पारिवारिक सदस्यों के अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि गर्मी की वजह से बच्चे को अटैक आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
बलदेव नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि वे प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका छह साल का बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता छात्र था। वहीं एएसआई मेजर सिंह ने बताया पुलिस ने जांच करने संबंधी बच्चों के परिजनों से पूछा था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। दूसरे बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन और डीसी से मांग की है कि तेज गर्मी होने से छुट्टियां कर दी जाएं।