फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of a teacher from swine flu

स्वाइन फ्लू से एक शिक्षक की मौत, अब तक पांच की मौत, 26 मामले दर्ज

Thu, 10 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Death of a teacher from swine flu
- फोटो : File Photo
स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सभी बंदोबस्त फेल होते नजर आ रहे हैं। इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टर गौरव ने बताया कि  बुधवार को सेक्टर-34 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में कार्यरत 44 वर्षीय शिक्षक की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। जो स्कूल में तबला इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत थे। स्वाइन फ्लू से टीचर की मौत के अलावा स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए। विभाग के मुताबिक, सेक्टर-21 निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग महिला को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला सेक्टर-10 का है। जहां एक 26 वर्षीय युवक में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। युवक को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, शहर में अब तक 26 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। विभाग ने शहर के सभी गवर्नमेंट व प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं कि सभी अस्पताल रोजाना अपनी रिपोर्ट मलेरिया विभाग को भेजेंगे। साथ ही आने वाले मरीजों के छोटे से छोटे लक्षणों को भी अनदेखा न करें। ताकि शुरुआती दौर में ही स्वाइन फ्लू व डेंगू को डायग्नोस किया जा सके।
विज्ञापन


शहर में अब तक पांच लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में अब तक  कुल 26 पाजिटिव मरीज आ चुके हैं। पांच की मौत हुई है। पहले मामले में सेक्टर-37 के एक व्यक्ति, दूसरे में मलोया की एक महिला, तीसरे में इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल, चौथे मामले में 47 वर्षीय सेक्टर-46 निवासी और पांचवें मामले में सेक्टर-34 में कार्यरत 44 वर्षीय एक शिक्षक की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed