फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of a bicycle riding elderly due to a canter, driver arrested

कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2020 07:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Death of a bicycle riding elderly due to a canter, driver arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-31/इंडस्ट्रियल एरिया लाइट प्वाइंट के नजदीक दूध के कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहाली के फेज-9 निवासी 72 वर्षीय रतन सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मलोया निवासी आरोपी चालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रतन सिंह मोहाली के फेज-9 में परिवार समेत रहते थे। वह अपना प्राइवेट काम करते थे। बीते वीरवार को काम के सिलसिले से चंडीगढ़ के सेक्टर-31 आए थे। वह रामदरबार की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे जब वह सेक्टर-31/इंडस्ट्रियल एरिया लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो उन्हें दूध कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बीच सड़क गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। फैदां निवासी राहगीर पुष्पराज ने बुजुर्ग को घायल हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया। गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने मलोया निवासी 26 वर्षीय आरोपी चालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। वहीं, हेल्थ विभाग की टीम ने शव का कोरोना सैंपल लिया है, जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed