फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death due to extramarital affair, angry wife did not agree, then she committed the crime

Chandigarh News: विवाहोत्तर संबंध बने मौत के कारण, रूठी पत्नी नहीं मानी तो वारदात को दिया अंजाम

Sun, 12 Mar 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Death due to extramarital affair, angry wife did not agree, then she committed the crime
मनीमाजरा। जिस अनाथ लड़की को पिता ने पाल पोसकर बड़ा किया। उसी पिता के बेटे ने लड़की को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद घर से भगा कर उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही लड़के का किसी अन्य लड़की से अफेयर हो गया। वह मनीमाजरा से लड़की को लेकर नेपाल भाग रहा था कि पुलिस ने गोरखपुर में दोनों दबोच लिया और वह वापस चंडीगढ़ आ गए। इधर, उसकी पत्नी किसी अन्य के साथ जा चुकी थी। पत्नी को ढूंढ़ने के बाद 8 मार्च को उसे मानने के लिए किशनगढ़ के एक होटल में ले गया, जब वह नहीं मानी तो गला रेतकर हत्या कर दी। परंतु दोनों की प्रेम कहानी का जिस तरह से अंत हुआ उससे किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही समय में गांव किशनगढ़ के होटल में नेपाली युवती क्रिस्टल लोहानी (19) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी मूलरूप से नेपाल निवासी आशीष लोहानी (28) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। बीते शुक्रवार की सुबह होटल के एक कमरे में हुआ था। दरअसल आशीष क्रिस्टल लोहानी से शादी कर उसे पांच महीने पहले नेपाल से लाया था। आशीष इंडस्ट्रियल एरिया, फेज- 1 के एक नाइट क्लब में नौकरी करता था। वहीं, क्रिस्टल सेक्टर- 26 के एक स्पा में काम करने लगी। दोनों मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन में रहने लगे। इसी दौरान आशीष की जिंदगी में एक और लड़की आ गई। वह 18 साल की थी और मनीमाजरा में आशीष की बिल्डिंग में ही रहती थी। उस लड़की को लेकर जब दोनों नेपाल भागने लगे तो गोरखपुर पुलिस (उत्तर प्रदेश) ने उन्हें पकड़ लिया। वह वापस आ गए, लेकिन तब क्रिस्टल घर छोड़ कर जा चुकी थी। आशीष ने क्रिस्टल को ढूंढने की कोशिश की और 8 मार्च को वह उसे अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली। उसने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद क्रिस्टल और उसके प्रेमी ने आशीष की पिटाई की।
विज्ञापन


मनाने के लिए किशनगढ़ होटल ले गया आशीष
आशीष ने क्रिस्टल से माफी मांगी और उसे बाद में किशनगढ़ के होटल में ले गया। यहां उसने क्रिस्टल को काफी समझाया मगर वह उसके साथ रहने को राजी नहीं हुई। ऐसे में आशीष ने उसे मारने की पूरी योजना बनाई और एक दिन पहले मार्केट से चाकू खरीदा। घटना वाली सुबह 10 मार्च को उसने एक बार फिर क्रिस्टल को मनाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी। दोनों में खूब झगड़ा हुआ और आशीष ने गला रेत उसकी हत्या कर दी। जब वह मर गई तो आशीष ने उसे गले से लगाया और किस किया। उसकी तस्वीरें अपने फोन में लीं और नहाने के बाद होटल छोड़ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल मैनेजर विजय कुमार के बयान दर्ज कर क्रिस्टल को सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल (जीएमएसएच-16) पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ब्रेकफास्ट लाने की बात कह निकला था आशीष
होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को होली वाले दिन आशीष लोहानी और युवती (क्रिस्टल) वहां आए थे। क्रिस्टल मूलरूप से नेपाल के डांग जिले के घोराई गांव की रहने वाली थी। 10 मार्च की सुबह साढ़े 9 बजे आशीष नीचे रिसेप्शन पर आया और यह कहते हुए बाहर निकल गया कि वह ब्रेकफास्ट लेने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर क्रिस्टल अचेत पड़ी थी और उसके गले पर कट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दबोचा पुलिस ने
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि होटल से फरार होने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेयर कट करवा लिया था और क्लीन शेव हो गया था। इसके बाद वह मोहाली और लुधियाना गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार को आरोपी अपने पुराने पते पर बड़माजरा गांव जाएगा। यहां से वह अपनी पासबुक और एटीएम कार्ड लेगा। ऐसे में मलोया रोड पर नाका लगा उसे काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed