फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly attack on sub-inspector of Punjab Police, admitted in PGI

Chandigarh News: पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, पीजीआई में भर्ती

Thu, 03 Aug 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on sub-inspector of Punjab Police, admitted in PGI
पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के एडीजीपी अरुण पाल सिंह की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर किशन कुमार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर रात उस समय हुई जब वह सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा साहिब में कमरा लेकर सो रहे थे। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर कमरे के पिछले दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और एसआई किशन कुमार पर कस्सी से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही घायल किशन कुमार को तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में सुनील नामक व्यक्ति के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किशन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह जालंधर के रहने वाले हैं और पंजाब पुलिस के एडीजीपी अरुण पाल सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वह सुखना लेक पर सैर करने के बाद सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा में बुक कराए गए कमरा नंबर-205 में पहुंचे। रात करीब 12 बजे जब वह कमरे में सो रहे थे तो कुछ टूटने की आवाज आई। वह उठकर पिछले दरवाजे के पास पहुंचे तो दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। इसी बीच आरोपी ने उनके सिर पर कस्सी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। शोर सुनकर साथ वाले कमरे में मौजूद महिला पहुंच गई। उसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed