फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadline extended with relief in fixed fee for booking at Rani Lakshmibai Mahila Bhavan

Chandigarh News: रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन में बुकिंग के तय शुल्क में राहत के साथ समय सीमा बढ़ी

Sat, 27 Jul 2024 06:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Deadline extended with relief in fixed fee for booking at Rani Lakshmibai Mahila Bhavan
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन के शुल्क में संशोधन कर एजेंडे को नई दर के साथ पास किया गया। नई दर के अनुसार ऑडिटोरियम की जनरल, आटोनॉमस और सरकारी संस्था की कैटेगरी में अब पहले से तय शुल्क में राहत देने के साथ समय सीमा का भी विस्तार किया गया है ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन में ऑनलाइन बुकिंग के साथ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ मौके पर भी बुकिंग होगी और भवन में मैनेजर की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

महिला भवन में को-वर्किंग स्पेस महिलाओं के लिए होगा, जहां उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। को-वर्किंग स्पेस में एक महिला को पांच गुणा पांच फुट जगह दी जाएगी। इस स्पेस में ही एक टेबल, एक चेयर, इलेक्ट्रिक पावर प़ॉइंट, वाई-फाई एक्सेस और इनबिल्ट लाकर भी मिलेगा। इसके अलावा मीटिंग करने के लिए अलग से जगह उपलब्ध रहेगी। जो स्पेस का इस्तेमाल करेगा, जरूरत पड़ने पर उसे लैपटाप अपना लाना होगा। को-वर्किंग स्पेस के लिए महिला से प्रतिदिन या प्रतिमाह के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुल्क में हुई कमी, समय बढ़ाया गया : ऑडिटोरियम की जनरल बुकिंग रेट में संशोधन करते हुए उसे 15 हजार रुपये प्लस जीएसीटी, ऑटोनॉमस और सेमी-ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट के लिए क्रमश: 10 हजार और 8 हजार रुपये प्रतिदिन की बुकिंग राशि तय की गई। वहीं, कॉन्फ्रेंस हॉल जनरल के लिए चार हजार रुपये प्रतिदिन (6 घंटे के लिए), ऑटोनॉमस और सेमी-ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट के लिए क्रमश: तीन हजार रुपये और दो हजार रुपये रखी गई। इसके साथ ही एग्जीबिशन हॉल और ओपन एयर थिएटर के शुल्क में संशोधन कर उसे क्रमश: दोनों कैटेगरी में 4 हजार रुपये, तीन हजार रुपये और दो हजार रुपये पर सहमति बनी जबकि गेस्ट रूम के लिए जनरल, ऑटोनोमस और सरकारी संस्था के लिए सदन ने प्रतिदिन की दर से एक हजार रुपये के शुल्क पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed