{"_id":"5e5138de8ebc3ef39367a2ec","slug":"dead-body-of-youth-congress-leader-found-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से यूथ कांग्रेस नेता की मौत, कार में खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से यूथ कांग्रेस नेता की मौत, कार में खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 22 Feb 2020 07:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाभा(पटियाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाभा(पटियाला)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
नाभा में थाना कोतवाली के नजदीक जीप में पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता एवं प्रापर्टी डीलर अमनदीप सिंह उर्फ गोसू (40) शुक्रवार रात खून से लथपथ मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक गोसू की मौत उसकी अपनी ही रिवाल्वर से गोली चलने से हुई है। बताया जा रहा है कि गोसू ने सुसाइड किया है। लेकिन पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नाभा थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। जैसे ही पुलिस थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो देखा कि जीप में पंजाब यूथ कांग्रेस नेता एवं प्रापर्टी डीलर अमनदीप सिंह उर्फ गोसू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी में गोली लगी थी। उसे तुरंत नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने गोसू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गोसू को गोली उसकी अपनी ही रिवाल्वर से लगी है। बताया जा रहा है कि गोसू ने सुसाइड किया है। लेकिन पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन