फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of man found in sultanpur lodhi

Kapurthala: पार्क के पास मिला शव, गर्मी से जान जाने की आशंका, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

Fri, 21 Jun 2024 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 03:18 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में यह भी मालूम हुआ है कि उक्त व्यक्ति मानसिक बीमार था और पहले भी इस क्षेत्र में घूमता देखा गया है। मृतक की उम्र लगभग 45-50 वर्ष की लगती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गर्मी के चलते उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
Dead Body of man found in sultanpur lodhi
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव को पुलिस ने 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। और उसकी पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम द्वारा मामले की की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी में पार्क के नजदीक मौके पर पहुंचे एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी के पार्क के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। और आसपास पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कहा कि हर पहलू पर बारीकी के साथ जांच पड़ताल जारी है। प्राथमिक जांच में यह भी मालूम हुआ है कि उक्त व्यक्ति मानसिक बीमार था और पहले भी इस क्षेत्र में घूमता देखा गया है। मृतक की उम्र लगभग 45-50 वर्ष की लगती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गर्मी के चलते उसकी मौत हुई है। मृतक व्यक्ति  की पहचान के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। 72 घंटे तक अगर कोई पहचान नहीं होती तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed