Chandigarh News: चार दिन से लापता आठ साल की बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका
बच्ची की हत्या बेरहमी से की गई है। गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। एक टीम बिहार भेजी गई है। बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिला है। वह घर से सिलाई का सामान लेने निकली थी। मगर लौटी नहीं। पिछले चार दिन से पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में चार दिन पहले घर से लापता हुई आठ साल की बच्ची का शव रविवार को बरामद हो गया है। बच्ची के गले पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। खबर लिखे जाने तक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी हीरालाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम बिहार गई है।
सिलाई मशीन का सामान लेने दुकान पर गई थी बच्ची
19 जनवरी को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची घर के पास ही एक दुकान गई थी। उसे मां ने सिलाई मशीन का कुछ सामान लाने भेजा था। बच्ची लौटकर घर नहीं पहुंची।
घटना की पुलिस को शिकायत दी गई तो आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी में बच्ची नजर नहीं आई। इस पर बिल्डिंग में बने अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई। उनमें से एक कमरे पर ताला लगा था। जब ताला तोड़कर जांच की गई तो वहां एक गद्दे पर खून मिला। इसके बाद सीएफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र किए गए। उस रूम में एक चाकू भी मिला जो पुलिस ने कब्जे में लिया।
पुलिस तीन दिन तक रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, बस स्टैंड, शहर के सभी जंगलों में बच्ची की तलाश में लगी रही लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं, रविवार रात को पुलिस को जंगल में बच्ची की लाश मिली।
कूड़े के ढेर में मिला शव
रविवार की रात को सर्च अभियान के दौरान बच्ची का शव जंगल में कूड़े में दबा मिला। सोमवार की सुबह पुलिस चौकी के बाहर लोग इकट्ठे हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बच्ची के शव को सेक्टर-32 जीएमसीएच में रखवाया है।