{"_id":"6537b889c807390ac40a1d14","slug":"dead-body-of-amritpal-singh-of-jalandhar-brought-from-jordan-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जार्डन से लाया गया अमृतपाल सिंह का शव, दिल का दौरा पड़ने से गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: जार्डन से लाया गया अमृतपाल सिंह का शव, दिल का दौरा पड़ने से गई थी जान
Tue, 24 Oct 2023 06:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Oct 2023 06:06 PM IST
सार
जालंधर के अमृतपाल सिंह का शव पंजाब सरकार के हस्तक्षेप के बाद जार्डन से लाया गया। 15 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से 35 वर्षीय अमृतपाल की जान चली गई थी।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह का शव एंबुलेंस में रखवाते मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जालंधर के अमृतपाल सिंह का शव मंगलवार को तड़के जार्डन से भारत लाया गया। मृतक के परिजन और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मंगलवार रात दो बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। दिल का दौरा पड़ने से अमृतपाल सिंह की मौत हुई थी। इसके बाद परिवार ने मुख्यमंत्री से शव भारत लाने की गुहार लगाई थी। एनआरआई मामलों के मंत्री के प्रयासों के बाद शव भारत लाया जा सका।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह रोजगार के सिलसिले में जार्डन गए थे। माता-पिता के इकलौते बेटे अमृतपाल सिंह (35) की 15 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई थी। अमृतपाल के पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। इसके बाद अमृतपाल के निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जार्डन में कोई रिश्तेदार नहीं था। इस वजह से परिवार को शव लाने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर अमृतपाल सिंह का शव भारत लाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को हर संभव कोशिश कर शव भारत लाने को कहा था। मंत्री धालीवाल ने लगातार जार्डन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। सरकार के प्रयासों के बाद मंगलवार तड़के अमृतपाल सिंह का शव अमृतसर एयरपोर्ट पर लाया गया। एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री धालीवाल पीड़ित परिवार से मिले और अमृतपाल सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन