फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a youth found in a car in Sector-5 MDC Market

Chandigarh News: सेक्टर-5 एमडीसी मार्केट में कार में युवक का शव मिला

Sun, 01 Mar 2026 10:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a car in Sector-5 MDC Market
पंचकूला। सेक्टर-5 एमडीसी की मार्केट में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान दुर्गेश गोयल (22) निवासी सेक्टर-16, पंचकूला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मार्केट में खड़ी कार में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ईआरवी की टीम और एमडीसी थाने से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल थाना मनसा देवी पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed