फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of A man found in room in Ludhiana of Punjab

दो दिन से बंद था कमरा, ताला तोड़ दाखिल हुई पुलिस तो दिखा ये खौफनाक मंजर

Fri, 17 May 2019 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 May 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of A man found in room in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

दो दिनों से लापता चल रहे एमआईजी फ्लैट के रहने वाले संदीप कुमार का शव घर में ही बंद कमरे में मिला। दो दिन तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने भी पुलिस को सूचना दी कि संदीप का फोन नहीं मिल रहा। जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर संदीप का शव पड़ा हुआ था। जब शव की जांच की गई तो उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हत्यारों ने संदीप की हत्या कर शव घर पर ही छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीप के परिजन चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुरानी कारें खरीद फरोख्त का काम करने वाला संदीप रोजाना अपने दफ्तर समय पर पहुंच जाता था। लेकिन पिछले दो दिन से वह अपने काम पर नहीं जा रहा था। उसके जानकार उसकी काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। उधर से परिजन संदीप का फोन लगा रहे थे। मगर उसका फोन नहीं लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead body of A man found in room in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

दो दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि घर में दो दिन से ताला लगा है और अंदर से कुछ बदबू भी आ रही है। पुलिस के पास भी शिकायत पहुंच चुकी थी कि संदीप का फोन नहीं लग रहा। जिसके बाद थाना दुगरी में तैनात एएसआई पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुई। अंदर संदीप का शव पड़ा था। 

शव देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। किसी ने संदीप के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में शव वहीं छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि संदीप के सिर पर चोट के गहरे निशान है। आशंका यह है कि हत्या करने वाले ने संदीप के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया है। 

एसीपी जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। संदीप के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed