फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Dead body Airforce personnel found in suspicious condition

चंडीगढ़: संदिग्ध हालत में एयरफोर्स कर्मी का शव मिला, शरीर और बेड पर लगा खून, लेकिन कोई जख्म भी नहीं

Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Dead body Airforce personnel found in suspicious condition
सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित एक मकान में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एयरफोर्स कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सुशील चौधरी (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर खून लगा था लेकिन कोई जख्म नहीं था। पुलिस ने अंदेशा जताया कि हो सकता है कि सुशील ने खून की उल्टी की हो। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह करीब 9.15 बजे की है। पुलिस के अनुसार, सुशील चौधरी पिछले काफी समय से सेक्टर-46 स्थित मकान नंबर 1180 में अकेले रह रहे थे। वह एयरफोर्स में बतौर टेलीफोन अटेंडेंट कार्यरत थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि वह अपने कमरे में बेड पर बेसुध पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुशील को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सुशील के शरीर और बेड पर खून लगा है। पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि सुशील नशे का आदी था और वह पिछले काफी समय से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। सुशील पत्नी से अलग रहता था और उसका एक बेटा भी है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में सभी एंगल से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर सुशील के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed