{"_id":"582342ae4f1c1bf67eb3969c","slug":"de-monetisation-free-toll-plazas-officials-and-personnel-holidays-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: 11 तक टोल प्लाजा फ्री, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: 11 तक टोल प्लाजा फ्री, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने 11 नवंबर तक राज्य के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे टोल प्लाजा पर सभी वाहनों के लिए शुल्क में पूरी छूट देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के करेंसी नोटों के प्रचलन बंद करने के मद्देनजर लिया गया है।
दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तुरंत प्रभाव से प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सभी गृह रक्षियों को भी डयूटी पर बुलाया जाएगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। दिल्ली से सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के रास्ते पर मुख्यमंत्री को करनाल टोल प्लाजा पर भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा, जिसे खुलवाने में उन्होंने भी अपना योगदान दिया।