फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DCP Crime raided the club area, information was received about the presence of a young man with a pistol

Chandigarh News: क्लब एरिया में डीसीपी क्राइम का छापा, पिस्टल के साथ युवक के होने की मिली थी सूचना

Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
DCP Crime raided the club area, information was received about the presence of a young man with a pistol

विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-5 के क्लब एरिया में शनिवार देर रात करीब एक बजे अवैध हथियार के साथ युवक के मौजूद की सूचना मिली। इसके बाद डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन, एसीपी सुरेंद्र सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक के पास हथियार का लाइसेंस था। पुलिस ने मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। अभियान रात करीब साढ़े तीन बजे तक चला।




इस दौरान क्लब संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि उनके परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीपी क्राइम ने क्लब प्रबंधकों को हाईकोर्ट के आदेशों की पूरी पालना करने व अनुशासन बरतने की हिदायत दी। देर रात लगभग 3 बजे एक क्लब में पार्टी चल रही थी जिसे एसीपी सुरेंद्र सिंह ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा कर क्लब को बंद करवाया और पार्किंग में मौजूद युवक-युवतियों को घर लौटने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी क्राइम की देख रेख में ड्रिंक एंड ड्राइव 42 चालान कर 3 वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed