फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC will be responsible for the chaos in the lockdown, coronavirus

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान अव्यवस्था के लिए डीसी होंगे जिम्मेदार, दिशा-निर्देश जारी

Tue, 31 Mar 2020 01:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 31 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
DC will be responsible for the chaos in the lockdown, coronavirus
शेल्टर होम - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में किसी तरह की अव्यवस्था फैली तो उसकी जिम्मेदारी उपायुक्त की होगी। गृह मंत्रालय की ओर से उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। साथ ही प्रवासी दिहाड़ी मजदूरों के रहने-खाने के साथ ही चिकित्सकीय सेवाएं भी उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगाकर शहर की सीमाओं को लॉक कर दिया गया था। इसके बाद चंडीगढ़ में कार्य कर रहे अन्य राज्यों के दिहाड़ी मजदूरों ने पलायन शुरू कर दिया। इन मजदूरों का पलायन रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात 12.30 बजे केंद्रीय गृह सचिव द्वारा प्रभावित राज्यों के उपायुक्तों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हालातों का जायजा लिया गया। चंडीगढ़ के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने भी उन्हें शहर के हालातों से रूबरू कराया गृह सचिव ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए, यदि लॉकडाउन में किसी तरह की अव्यवस्था फैलती है तो उसके लिए डीसी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव से मिले निर्देशों के बाद डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले से शहर से लगती सीमाओं पर स्थिति का जानकारी ली। साथ ही एसएसपी को लॉकडाउन और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

शेल्टर होम का लिया जायजा
प्रवासी दिहाड़ी मजदूरों के लिए शहर में बनाए गए शेल्टर होम का उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ और एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने जायजा लिया। शेल्टर होम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से शेल्टर होम में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही प्रवासी दिहाड़ी मजदूरों के साथ चर्चा की।


उन्होंने शेल्टर होम में रहने वाले दिहाड़ी श्रमिकों से उन्हे किसी प्रकार की यहां कोई परेशानी नहीं होगी। चिकित्सकीय सेवाओं के साथ ही उन्हें शेल्टर होम में खाना भी खिलाया जाएगा। उपायुक्त ने दिहाड़ी श्रमिकों से कहा कि शहर में लॉकडाउन है, इसलिए वह शेल्टर होम के बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed