फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Days as well as nights became hot, rain expected on Thursday

दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, वीरवार को बारिश के आसार

Tue, 28 Jun 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Days as well as nights became hot, rain expected on Thursday
चंडीगढ़। पिछले तीन दिन से शहरवासी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिन के साथ रात का तापमान भी काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शहरवासियों को बुधवार से गर्मी से राहत मिल सकती है। प्री-मानसून का असर दिखना शुरू हो जाएगा और वीरवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन धूप रही जिसकी वजह से शहर के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से रात के समय में भी गर्मी महसूस की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को चंडीगढ़ में धूप रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 29 जून को शहर में प्री-मानसून की वजह से बादल छा सकते हैं और 30 जून को बारिश भी हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून 30 जून से 2 जुलाई के बीच ट्राइसिटी में दस्तक देगा। बताया कि इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed