{"_id":"684dd5114f03c0e52000d4f5","slug":"dav-cricket-academy-won-the-under-17-talent-hunt-cricket-cup-chandigarh-news-c-16-pkl1043-736777-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीएवी क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-17 टैलेंट हंट क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीएवी क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-17 टैलेंट हंट क्रिकेट कप
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी क्रिकेट अकादमी सेक्टर-8 ने राय क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर अंडर-17 टैलेंट हंट क्रिकेट कप जीत लिया है।
फाइनल मुकाबला शनिवार को सेक्टर-8 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राय क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। शिवांश ने 27 रन और जतिन ने 20 रन की पारियां खेली।
जवाब में डीएवी क्रिकेट अकादमी सेक्टर-8 की टीम ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुरमन बाजवा ने 48 रन और लक्ष्य ने 15 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरमन बाजवा को मिला।
इन खिलाड़ियों का मिले अवार्ड: 4 मैचों में 90 रन और 12 विकेट चटकाने वाले वंशराज गहलावत को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला। 4 मैचों मे 199 रन बनाने वाले अर्जुन वीर सिंह को बेस्ट बल्लेबाज और 4 मैचों में 12 विकेट चटकाने वाले वंशराज को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। लक्ष्य प्रताप को बेस्ट विकेट कीपर और गुरनाम बाजवा को बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला।