फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV Cricket Academy beat SD Cricket Academy by nine wickets

डीएवी क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हराया

Thu, 28 Jul 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
DAV Cricket Academy beat SD Cricket Academy by nine wickets
चंडीगढ़। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हरा दिया। दिनेश कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बुधवार को लेक
विज्ञापन

के पास कैंबवाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
मैच में पहले खेलते हुए एसडी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 36.1 ओवर में 136 रन ही बना पाई। आयुषमन ने शानदार 50 रन बनाए। उदय और अर्णव ने 26-26 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में नितेश ने तीन विकेट, साहिल और सोहेल ने दो-दो विकेट वहीं आर्यन और दिनेश ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी क्रिकेट अकादमी ने 19.1 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दिपेंदर ने 50 नाबाद रन बनाए। कप्तान ने 45 नाबाद रन, दुष्यंत ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद मेंहदी ने एक विकेट चटकाया। नितेश को आठ ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed