{"_id":"65b261a4904ea34ab50880e7","slug":"daughter-of-kansal-village-will-be-part-of-parade-on-kartavya-path-on-republic-day-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर कदमताल करते दिखेगी मोहाली की बेटी, परिवार व गांव में खुशी, कहा- यह गौरव का पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर कदमताल करते दिखेगी मोहाली की बेटी, परिवार व गांव में खुशी, कहा- यह गौरव का पल
Thu, 25 Jan 2024 07:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:01 PM IST
सार
पंजाब के मोहाली जिले की बेटी अनीता गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में हिस्सा लेंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। अनीता आईटीबीपी में सेवारत हैं। 2021 में उन्होंने आईटीबीपी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान सुनीता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मोहाली के कांसल गांव की बेटी कदमताल करते नजर आएगी। कर्तव्य पथ पर आईटीबीपी परेड दस्ते में गांव की बेटी के शामिल होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
28 वर्षीय अनीता पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड का हिस्सा होंगी। उनके पिता ने कहा कि आज बेटी ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। बेटी अनीता बचपन से ही फौज में जाने की बात कहती थी।
विज्ञापन
अनीता ने 18 मार्च 2021 को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ज्वाइन की थी। परिवार का कहना है कि नौकरी मिलने पर जितनी खुशी हुई थी अब परेड में शामिल होने पर भी मन उतना ही प्रसन्न है। पिता बेटी की इस उपलब्धि कर भावुक हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे देशवासियों और स्वदेशी मेहमानों के सामने कर्तव्य पथ पर कदम से कदम मिलाकर बेटी का देश की गौरव गाथा गाना किसी सपने से कम नहीं है। अनीता की पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई है। वहीं उन्होंने मास्टर की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से हासिल की है।अनीता की सुरक्षा बल में भर्ती होने की ख्वाहिश बचपन से थी।