फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter dies of heart attack a day before wedding

Chandigarh News: शादी के एक दिन पहले हार्ट अटैक से बेटी की मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies of heart attack a day before wedding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। गांव बरगाड़ी में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं जब उनकी बेटी की शादी से एक दिन पहले उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी निवासी पूजा का रिश्ता नजदीकी गांव राऊवाला के युवक से हुआ था जो दुबई में रहता था। दोनों की सगाई वीडियो कॉल के माध्यम से हुई थी।

कुछ दिन पहले ही लड़का दुबई से भारत लौटा था। 24 अक्तूबर को शादी थी। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शादी से एक दिन पहले 23 अक्तूबर को लड़की के घर जागो कार्यक्रम के दौरान पूजा ने अपने रिश्तेदारों के साथ खूब मस्ती की। रात करीब दो बजे अचानक उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूजा को दिल का दौरा पड़ा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। युवती के पिता हरजिंदर सिंह ने बताया कि सब कुछ तैयार था, बस बरात आनी बाकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed